जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- सीतारामडेरा और मानगो पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के पास से ब्राउन शुगर मिले हैं। सीतारामडेरा के स्लैग रोड से देवनगर निवासी बादल बनिया और ह्यूमपाइप निवासी गौराम राम को पकड़ा गया। वहीं, मानगो पुल के पास से शिवाजी गोप उर्फ नाडु, सर्जन कुमार उर्फ साजन, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव को पुलिस गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7400 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी के तहत सीतारामडेरा और मानगो में छापेमारी कर नशे का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। बादल बनिया पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.