आदित्यपुर, फरवरी 3 -- चांडिल, संवाददाता। जमशेदपुर के शातिर अपराधी राहुल सिंह उर्फ कुतू को चांडिल पुलिस ने टाटा-रांची हाइवे पर चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। राहुल सिंह जमशेदपुर के मानगो स्थित गुरुद्वारा रोड, धोबी गली का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक पिछले एक जनवरी को माकूलाकोचा निवासी गणपति सिंह की बाइक चिलगू में चोरी हो गई थी। शनिवार को गांव के युवकों ने आसनबनी के पास राहुल सिंह को चोरी की बाइक के साथ देखा। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने आसनबनी के पास राहुल सिंह को बाइक के साथ धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने बताया कि राहुल सिंह शातिर अपराधी है। उस पर मानगो एवं बिष्टूपुर थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट एवं चोरी के मामला दर्ज हैं। वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.