जमशेदपुर, मार्च 1 -- झारखंड की खेल प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। इस कड़ी में जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के कक्षा 8वीं के छात्र और युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 (अंडर-14 ओपन) में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाने वाले अधिराज ने मुख्यमंत्री के साथ अपनी ऐतिहासिक जीत के अनुभवों को साझा किया। 7 से 16 नवंबर तक मलेशिया में चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अधिराज ने दुनिया भर के शीर्ष युवा खिलाड़ियों के बीच अविजित रहते हुए 9 में से 8 अंक हासिल किए। झारखंड के इतिहास में इसे शतरंज के क्षेत्र में पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिराज की इस शानदार उपलब्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.