जमशेदपुर, फरवरी 13 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह का गुरु था। घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई, जहां जिम से लौट रहे विक्रम पर दो हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है। विक्रम शर्मा मॉल स्थित जिम से बाहर निकल रहा था, तभी सीढ़ियों के पास घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। देहरादून पुलिस के एसएसपी ने बताया क...