जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर का कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार सुबह उसकी गिरफ्तारी शहर से सटे पारडीह काली मंदिर के पास एक रिसॉर्ट से की गई। यह क्षेत्र सरायकेला-खरसावां के चांडिल में पड़ता है। जुगसलाई पुलिस ने उसे गिरफ्तार अपने साथ ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मनीष पर हत्या, रंगदारी और धमकी जैसे गंभीर आरोपों सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पिछले दस दिनों से उसकी तलाश में विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थी।नगर निकाय चुनाव के दौरान कई व्यापारियों और स्थानीय नेताओं को फोन कर धमकी दिए जाने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।लगातार ठिकाना बदल रहा था : जानकारी के अनुसार, मनीष लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की नजर से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था। वह तड़ीपार होने के कारण ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.