जमशेदपुर, फरवरी 9 -- क्षत्रिय समाज गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मित्र संतोष सिंह की टीएमएच में रविवार शाम इलाज में देरी के कारण मौत हो गई। रविवार शाम करीब 5 बजे हार्ट अटैक के बाद उन्हें टीएमएच लाया गया। आरोप है कि आधे घंटे से अधिक समय तक इलाज शुरू नहीं किया गया। कागजात बनाने और भुगतान की प्रक्रिया में विलंब होता रहा। इलाज शुरू करने में देरी से उनकी मौत हो गई। संतोष सिंह गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी थे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर चंपाई सोरेन भी टीएमएच पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद वे अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठ गए। उन्होंने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से फोन पर शिकायत की और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.