जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- ग्रेजुएट कॉलेज में एनएसएस यूनिट के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन और एनएसएस गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह प्रियदर्शी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि महिलाओं को उचित अवसर प्रदान किए जाएं, तो वे दुनिया की किसी भी बड़ी चुनौती का डटकर सामना कर सकती हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि महिला सशक्तीकरण ही समाज की मजबूती का आधार है और एक सशक्त समाज ही राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुलेखा कुमारी और डॉ. निशा ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर उनका स्वागत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.