जमशेदपुर के गोलमुरी में पुरानी रंजिश में महिला पर चापड़ से जानलेवा हमला
जमशेदपुर, मई 30 -- गोलमुरी की गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि घायल परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को 11 मई को पास ही के लक्की कौर के पुत्र राजवीर सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर तोड़ दिया था। इस मामले में साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपियों की ओर से शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- शादी से इनका करने पर पिता बना हैवान! बेटी का गला घोंट कर दी हत्या; फरार इसको लेकर बुधवार शाम मामला फिर बढ़ गया। इस दौरान लक्की कौर और राजवीर सिंह ने मिलकर परविंदर कौर पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.