जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन में संस्था के संविधान संशोधन समिति के गठन की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण समिति में देशभर से कुल पांच सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अग्रवाल सम्मेलन के सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश रिंगसिया को भी स्थान प्रदान किया गया है। समिति के संयोजक के रूप में दिल्ली के प्रतिष्ठित सीए बजरंग लाल गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं समिति के अन्य सदस्यों में ओम प्रकाश रिंगसिया (झारखंड), कैलाश पति तोदी (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), ओम प्रकाश पोद्दार (बेंगलुरु, कर्नाटक) एवं डॉ. राजेंद्र अग्रवाल (मुंबई) शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...