जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जमशेदपुर।शहर के उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड का शुक्रवार को पुलिस ने आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया। मामले में छह अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। हथियार बरामदगी के दौरान गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। यह जानकारी एसएसपी पीयूष कुमार पांडेय ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। एसएसपी ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को कैरव गांधी (24), पिता देवांग गांधी, निवासी सीएच एरिया, बिष्टूपुर का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया। इस संबंध में बिष्टूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में पांच विशेष अनुसंधान एवं छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें 41 पुलिस पदाधिकारी व अन्य शामिल थे। सभी टीम ने पेशेवर तरीके से काम करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.