जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- जमशेदपुर के खूंटाडीह स्थित आरएमएस हाई स्कूल ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता की इस लंबी विरासत का जश्न मनाने के लिए आगामी 5 अप्रैल, 2026 को एक्सएलआरआई (XLRI) ऑडिटोरियम में एक भव्य सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया गया है। वर्ष 2001 में स्वर्गीय डी.पी. खरिया के दूरदर्शी नेतृत्व में मात्र 37 छात्रों के साथ एक छोटे से हिंदी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। वर्तमान में यह स्कूल सीबीएसई से संबद्ध एक प्रतिष्ठित 10 2 अंग्रेजी माध्यम संस्थान है, जहाँ लगभग 1,394 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस रजत जयंती समारोह की शोभा मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के मशहूर क्रिकेटर सौरभ तिवारी बढ़ाएंगे। विद्यालय ...