जमशेदपुर के अनख को मिला पॉवरलिफ्टिंग में तीन मेडल
जमशेदपुर, मई 29 -- जमशेदपुर। लौहनगरी के सोनारी निवासी अनख राज सिंह ने आंध्र प्रदेश के केरल (विजयवाड़ा) में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीन मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने डेडलिफ्ट में 242 किलोग्राम उठाकर स्वर्ण पदक, स्क्वाट्स में 225 किलोग्राम के साथ रजत तथा कुल 595 किलोग्राम उठाकर समग्र में भी रजत पदक हासिल किया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में अनख राज का समाज की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीजीपीसी पदाधिकारियों ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे खेल को आगे भी जारी रखें। कमेटी ने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे उनके साथ खड़ी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.