धनबाद, जनवरी 8 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर टाटा स्टील फाउंडेशन जामाडोबा यूनिट की ओर से आयोजित तेजस कप 2.0 अंडर 13 बॉयज इंटर यूनिट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार टाटा डिगवाडीह मैदान में हुआ। इसमें जमशेदपुर ने तेजस कप 2.0 का खिताब अपने नाम किया। वहीं कलिंगनगर की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जमशेदपुर के साहिल सोरेन को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का सम्मान कलिंगनगर के अर्जुन जानका को मिला। शीर्ष गोल स्कोरर का पुरस्कार कलिंगनगर के सागर मुर्मू को प्रदान किया गया। यह टूर्नामेंट 4 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहारा, अखिलेश कुमार (हेड सिक्योरिटी, टाटा स्टील कोल डिवीजन), अमन कुमार (हेड इंजीनियरिंग, टाटा स्टील झरिया डिवीजन), ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.