जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी 1 मई को शाम 7:30 बजे जेआरडी टाटा खेल परिसर में एफसी गोवा के खिलाफ रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार है। पिछले सीजन में मेन ऑफ स्टील ने गौर्स पर घर में 3-1 और बाहर 2-1 से डबल किया था, हालांकि सुपर कप फाइनल में उन्हें 3-0 से हार मिली थी। हालिया मैच में जमशेदपुर ने चेन्नईयिन एफसी को 4-1 से हराकर जबरदस्त फॉर्म हासिल की है, जिसमें मोहम्मद सनन ने दो गोल किए। फिलहाल लीग तालिका में टीम मोहन बागान से कुछ अंक पीछे है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.