जमशेदपुर : हिमांशु हत्याकांड के मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी विश्वनाथ बोदरा ने किया सरेंडर
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- बिष्टूपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, राजस्थान से गिरफ्तार भाजपा नेता एवं बार के संचालक नीरज सिंह को भी मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया। इस बीच पुलिस ने दो और हमलावरों को ओडिशा के बहलदा से गिरफ्तार किया है। उनके नाम सुदर्शन मंडल उर्फ लालटू, राजेश मंडल हैं। दोनों ओडिशा के बहलदा के निवासी हैं और हिमांशु पर हमले में शामिल थे। सीसीटीवी में उनकी तस्वीर आई है। बोदरा ने घटना के 11वें दिन पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए अदालत से छह दिन का रिमांड मांगा है। आरोपी नीरज सिंह को पुलिस ने रात 7.45 बजे सीजेएम की अदालत में पेश कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.