जमशेदपुर, जुलाई 18 -- साइबर थाना पुलिस ने सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर एक संस्था के बैंक खाते से करीब तीन करोड़ रुपये की निकासी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी अमन कुमार सिंह उर्फ रघु (29) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की जांच पुलिस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि रीना पांडेय द्वारा संचालित होप-हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन को सीएसआर फंड उपलब्ध कराने का भरोसा देकर आरोपियों ने संस्था के नाम पर एक्सिस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया। खाते के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने का हव...