जमशेदपुर : नक्सल विरोधी सर्च अभियान में निकली पुलिस टीम को ग्रामीणों ने 5 घंटे बनाया बंधक
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- बाटालुका गांव स्थित कितापाठ जाहेरथान के समीप शनिवार की सुबह नक्सल विरोधी सर्च अभियान पर निकली पुलिस की एलआरपी टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। लाठी-डंडों से लैस सैकड़ों ग्रामीणों ने पटमदा थाना प्रभारी समेत पूरी टीम को करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। टीम में भुइयांसिनान कैंप के दर्जनों कोबरा बटालियन के जवान भी शामिल थे। सुबह करीब पांच बजे से 10 बजे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान बारिश के बीच पुलिसकर्मी वरीय अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करते रहे। सूत्रों के अनुसार, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता के नेतृत्व में पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टीम शुक्रवार शाम दलमा रेंज के विभिन्न इलाकों में नक्सलियों की तलाश में अभियान पर निकली थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ग्रामीणों के घेराव के बीच थाना प्रभारी ने सूझब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.