जमशेदपुर, जुलाई 25 -- जमशेदपुर के डिमना लेक स्थित पॉन्ड में शुक्रवार सुबह 3 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो मेडिकल इंटर्न की डूबने से मौत हो गई। एक इंटर्न का मोबाइल पानी में गिरने के बाद उसे निकालने के प्रयास में वह डूबने लगा, जबकि उसे बचाने के लिए पानी में उतरा दूसरा इंटर्न भी गहरे पोखर में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोरों और अस्पताल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। चार घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, एमजीएम कॉलेज के 2020 बैच के मेडिकल इंटर्न समीर लाल (26), सक्षम सिंह (23) और उनके साथी यश गुरुवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद कार से डिमना डैम घूमने गए थे। देर रात करीब दो बजे तीनों डैम के नीचे बने गहरे पोखर के पास बैठे थे। इस दौरान समीर का...