जमशेदपुर, मार्च 4 -- जमशेदपुर का कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार सुबह उसकी गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में पारडीह काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से की गई। जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोचा और अपने साथ जमशेदपुर ले आई। मनीष सिंह पर हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बीते कई दिनों से उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट में भी दबिश दी गई थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। मामले में लापरवाही को लेकर जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड भी किया गया था। फिलहाल पुलिस मनीष सिंह से थाना में गहन पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...