जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के कारण रविवार को शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा समाप्त होते ही शहर की सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन तक जाम लगा रहा। करीब तीन घंटे तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। टेंपो से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एक साथ इतनी भीड़ जुट गई कि व्यवस्था संभालने में पुलिस को लगाना पड़ा। इससे पहले जिले के 77 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। प्रशासन के अनुसार, गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में 34,364 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। हालांकि, 26,851 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके। पहली पाली में 26,933, दूसरी में 26,851 और तीसरी एवं अंतिम पाली में 26,912 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे ही अपने निर्धारित परीक्षा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.