जमशेदपुर, मार्च 3 -- लौहनगरी के इतिहास में इस साल का संस्थापक दिवस एक स्वर्णिम अध्याय से जुड़ गया । टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर पहली बार टाटा समूह की दो सबसे शक्तिशाली संस्थाओं के प्रमुख एक साथ शहर में मौजूद रहे । टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के साथ उनकी बेटी माया टाटा भी मौजूद रही । कॉर्पोरेट गलियारों में माया टाटा की इस उपस्थिति को भविष्य के बड़े बदलावों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। टाटा स्टील प्लांट परिसर के भीतर दोनों चेयरमैन और माया टाटा वहां संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया । साथ ही आम लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। लोगो ने भी गर्मजोशी से इस पल को जिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.