जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर कलाकर इंस्टिट्यूट द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीश्री सार्वजनिक महावीर मंदिर, रामदेव बगान, गोलमुरी कमिटी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर कलाकारों के आकर्षक ट्रायो डांस से हुई। इसके बाद अदिति मिश्रा, त्रिति राव, देवांशी नाथ, न्यारा प्रसाद शर्मा और सस्वती रॉय ने अपने एकल गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आरोही नाथ, कस्तूरी प्रधान और सौम्या सैली के एकल नृत्य को भी खूब सराहना मिली।। पूरे कार्यक्रम का संचालन अंशिका ने प्रभावशाली शैली में किया। सभी प्रस्तुतियाँ शिक्षिकाओं श्रेय पॉल और प्रियंका तिवारी के मार्गदर्शन में तैयार की गई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.