जमशेदपुर, जनवरी 21 -- जमशेदपुर के मध्य बागबेड़ा पंचायत के रामनगर में शीतला माता मंदिर कमिटी के संयोजक व आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कन्हैया सिंह को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह सहायता कड़ाके की ठंड में बड़ी राहत है।कन्हैया सिंह ने कहा कि कमिटी व पार्टी गरीबों के साथ खड़ी है। ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। सुनील मिश्रा, महेश सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.