मुंगेर, अप्रैल 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के डीजल शेड स्थित महादलित बस्ती में चलाया जा रहा रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान को जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल की पहल पर फिलहाल रोक दिया गया है। इस फैसले से करीब 50 महादलित परिवारों के झोपड़ी और कच्चे मकान उजड़ने से बच गए। विधायक ने इस संबंध में डीआरएम से भी वार्ता की। इधर, गुरुवार की सुबह दस बजे से ही रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जमालपुर सहायक नगर अभियंता राजीव कुमार के नेतृत्व में रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस की टीम स्थल पर पहुंच गई थी। रेलवे व सिविल पुलिस-प्रशासन को देखते ही बस्ती में रहने वाले परिवार सदस्यों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। इसी बीच बस्ती के लोगों ने स्थिति की जानकारी जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.