जमरानी बांध से हल्द्वानी तक पानी पहुंचाने को बजट का इंतजार
हल्द्वानी, मई 15 -- देवेन्द्र रौतेला, हल्द्वानी। जमरानी बांध से हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक पेयजल पहुंचाने की योजना अभी अधर में लटकी है। जल निगम की 815 करोड़ रुपये की योजना को अभी तक विभागीय मुख्यालय से ही मंजूरी नहीं मिल सकी है। इस स्थिति में शासन से बजट मिलने में अभी लंबा इंतजार करना होगा।गौला नदी के अपर स्ट्रीम में सिंचाई और पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए जमरानी बांध का निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई विभाग की जमरानी परियोजना बांध से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नहरों का निर्माण कर रही है। बांध बनते ही सिंचाई के लिए पानी मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं हल्द्वानी के शहरी के साथ ही 177 गांवों के लिए जल निगम की प्रस्तावित पेयजल योजना को अभी तक बजट की मंजूरी नहीं मिल सकी है। इस प्रस्ताव के तहत पेयजल लाइन बिछाए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.