नैनीताल, फरवरी 4 -- भीमताल, संवाददाता। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना के निर्माण कार्य का बुधवार को सीएम पुष्कर धामी ने निरीक्षण किया। इससे निश्चित ही परियोजना के कार्य को और प्रगति मिलेगी। विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के अथक प्रयास से केंद्र की मोदी सरकार ने वर्षों से लंबित परियोजना की स्वीकृति की है। जमरानी बांध परियोजना भीमताल विधानसभा सहित तराई-भाबर में के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। जिसका उद्देश्य जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और क्षेत्र में जल संकट को दूर करना है। इस परियोजना के तहत गौला नदी पर बांध बनाया जा रहा है, जिससे न केवल सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा, बल्कि पेयजल की समस्या भी हल होगी। कहा कि इससे 57065 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और हल्द्वानी शहर को 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.