हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने बुधवार को जमरानी बांध के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बांध का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं बिजली और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान दर्जाधारी कोरंगा ने परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों व समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर हल्द्वानी नगर व आसपास के क्षेत्रों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ कृषकों की आय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.