पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर। नवनिर्माण शक्ति संघ ने मेदिनीनगर सदर प्रखंड के जमुने गांव में शुक्रवार को नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था। इस क्रम में लोगों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों को बताया गया। संघ की अध्यक्ष स्नेहा ओझा ने कहा कि नशा उन्मूलन केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। समाज की सामूहिक भागीदारी से ही निदान संभव है। उन्होंने अभिभावकों और युवाओं से नशामुक्त वातावरण बनाने की शुरुआत अपने घर से करने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता सह जेंडर सीआरपी गुड़िया देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा देवी, सोनी पाठक, वागीशा विश्वकर्मा, इंदु मेहता, चंद्रप्रकाश ओझा, मिथलेश विश्वकर्मा, सरिता तिवारी, चंदा देवी, प्रभा देवी, शिक्षिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.