अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- चौखुटिया। जमनिया में झाड़ी काटन की धनराशि दैनिक मजदूरी के हिसाब से देने की मांग के लिए रविवार को भी ग्रामीण धरने पर डटे रहे। जल्द भुगतान नहीं होने पर ग्रामीणों ने अनशन को बाध्य होने की चेतावनी दी है। रविवार को पांचवे दिन भी महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वन विभाग से झाड़ी कटान का भुगतान प्रतिदिन के हिसाब से करने की मांग की। धरने का नेतृत्व कर रहे सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि झाड़ी कटान की दो लाख 36 हजार 350 रुपए की धनराशि वन विभाग की ओर से दी जानी है। ग्रामीणों ने कहा कि दस फरवरी तक अगर मांग पूरी नहीं होगी तो 11 फरवरी से क्रमिक अनशन शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...