जमना-जमनी में किसानों के खेतों से मोटर और तार चोरी
रामपुर, मई 28 -- चौकी क्षेत्र के गांव जमना-जमनी में चोरों ने किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए सिंचाई में इस्तेमाल होने वाली मोटर, स्टार्टर और बिजली के तार चोरी कर लिए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। चोरों ने जमना-जमनी गांव निवासी बलविंदर सिंह के खेत से मोटर और बिजली के तार चोरी कर लिए। वहीं, चौहद्दा गांव निवासी बख्शी सिंह के खेत से स्टार्टर, इंवर्टर और तार चोरी होने की घटना सामने आई है। इसके अलावा दो दिन पूर्व अशोक कुमार देवा के खेत से भी मोटर की तार चोरी कर ली गई थी। पीड़ित किसानों के अनुसार, चोरी की घटनाओं में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि रात के समय खेतों में सुरक्षा व्यवस्था न होने का फायदा उठाकर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरी के कारण किसानों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.