जहानाबाद, जून 21 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के जमुनागंज में अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव स्तर पर समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष समेत 6 लोगों का चुनाव निर्विरोध किया गया। बैठक में सामाजिक एकता बनाए रखने एवं समाज की प्रगति के लिए काम करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राम प्रवेश सिंह ने की। बैठक में दयानंद, रोशन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...