जमधरवा और झरकटहा के ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड
बलिया, जून 3 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत राज अधिकारी ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना के साथ ही अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के आरोप में रेवती ब्लाक के जमधरवा और झरकटहा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शमशाद अहमद को पद से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में जिक्र है कि जमधरवा में पंचायत भवन निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराया। कुछ दिन बाद भी काम बंद हो गया। इसके बाद से सम्बंधित अधिकारियों के आदेश के बावजूद उक्त कार्य शुरु नहीं कराया गया। इसके लिए डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी के वेतन भुगतान को बाधित किया था। पत्र में बताया है कि शमशाद अहमद ने डीएम और सीडीओ के आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत-भैसहा और झरकटहा में डिजिटल लाईब्रेरी बनवाने का कार्य प्रारम्भ नहीं किया। यही नहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही के चलते दोनों गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.