पिथौरागढ़, दिसम्बर 27 -- पिथौरागढ़। एसएसबी 55वीं वाहिनी की ओर से जमतड़ी में आयोजित दस दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन कमांडेंट आशीष कुमार व सहायक कमांडेंट महादेव मिश्रा ने किया। इस दौरान सहायक कमांडेंट मिश्रा ने कहा कि कमांडेंट कुमार के सतत मार्गदर्शन व जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से ग्राम पंचायत की 25 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। कहा कि इससे महिलाओं को बुनियादी सिलाई, आधुनिक परिधान निर्माण, डिजाइनिंग, फिनिशिंग व बाजार से जुड़ाव जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का ज्ञान होगा, जिससे महिलाएं घर बैठे रोजगार के अवसर सुलभ कर पाएगी। यहां ग्राम प्रधान पूजा मेहरा, दीपक राज मेहरा, ग्राम पंचायत सदस्यगण व शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.