गिरडीह, अप्रैल 7 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड के जमखोखरो पंचायत में खराब सभी चापाकलों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। पंचायत के मुखिया जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए 15वें वित्त आयोग की राशि से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या को दूर करना पंचायत की प्राथमिकता है। इसको लेकर खराब चापाकलों की पहचान कर उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाएगा, ताकि लोगों को पानी की किल्लत न हो। मुखिया ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि सरकार द्वारा लगाए गए जो भी चापाकल खराब पड़े हैं, उनकी जानकारी तुरंत पंचायत को दें, ताकि समय पर मरम्मत कराई जा सके और सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके लिए जनता की हर समस्या से निपटने के लिए पंचायत के मुखिया प्रतिबद्ध हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.