भागलपुर, मई 30 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के दौरान कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, वहीं विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली कटौती के कारण लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश के चलते पूरे अनुमंडल क्षेत्र में करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान विभिन्न फीडरों में तकनीकी खराबी आने की सूचना मिली। बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा पारी-पारी से फॉल्ट की मरम्मत किए जाने के बाद शाम में विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। लगातार हो रही बारिश से किसान भी चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- जिले में हुई बारिश से कई सड़कों पर हुआ जलजमाव, बिजली आपूर्ति हुई घंटों ठप खासकर मक्का उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों द्वारा खलिहानो...