जमकर हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- जमशेदपुर। दिन भर गर्मी के बाद शाम में अचानक तेज हवा और बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे से मौसम अचानक बदल और फिर तेज आवाज के साथ बादल गरजने लगे। बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ अचानक तेज बारिश भी हुई। कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई उसके बाद बारिश हल्की हो गई। लेकिन अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह दोपहर बाद बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.