लातेहार, जनवरी 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में लोगो ने जमकर नव वर्ष का स्वागत किया। रात 12 बजे के बाद जैसे ही नव वर्ष का आगमन हुआ, लोगो ने पटाखे फोड़ कर नये साल का स्वागत करना शुरू कर दिया। लोगो ने रात से लेकर सुबह तक आतिशबाजी करते हुए नव वर्ष की खुशियों का इजहार किया। वहीं कई जगहों पर डीजे बजाकर लोग थिरकते हुए नये साल का स्वागत किया। दिनभर डीजे बजते रहे। रात 12 बजे के सुई का कांटा जैसे ही पार हुआ, नव वर्ष की बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया, जो नव वर्ष पर शाम तक बधाई एक - दूसरे को लोग देते नजर आए। बाहर रहे लोगो ने भी मोबाइल पर नव वर्ष की बधाई देकर खुशियों का इजहार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.