अररिया, मार्च 3 -- अररिया, निज प्रतिनिधि दो दिवसीय रंगों का त्योहार होली मंगलवार यानी आज से शुरू हो गया है। होली के हुड़दंग को यादगार बनाने और रंगों के साथ त्योहार को खास बनाने की तैयारी तो पूरी हो चुकी है। मगर होली का ये जश्न आपकी और दूसरों की सेहत पर भारी ना पड़े इसके लिए विशेष तैयारी जरूरी है। होली पर जमकर धमाल करें, लेकिन साथ ही कुछ सावधानी का भी ख्याल रखें, जिससे कि होली की मस्ती आप पर भारी ना पड़े और पूरी मस्ती के साथ आप अपने मजे को दोगुना बना सकें। होली को लेकर सोमवार को बाजारों में अच्छी खासी चहल पहल रही। लोग अपने-अपने हिसाब से खरीदारी में जुटे नजर आये। रंगो के त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। कहीं नीले-पीले रंग माहौल को रंगीन बना रहा था तो कहीं कार्टून और तरह-तरह की पिचकारियां बच्चों को लुभा रही थी। मंगलवार को होली के जश्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.