जमकर चले लाठी डंडे, ईंट पत्थर
झांसी, जून 24 -- झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़े दो भाइयों पर अचानक कई लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों, पत्थरों और गुम्मों से जमकर मारपीट की। जान बचाकर घर में घुसे भाइयों का पीछा करते हुए आरोपी घर तक पहुंच गए और वहां भी पथराव कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि आपका आना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ओरछा गेट बाहर निवासी सोहिल कुरैशी ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई सरवर कुरैशी के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मुहल्ले के कुछ लोग आए अपने साथियों के साथ आए गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.