जौनपुर, मार्च 14 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सर्ववैश्य समाज की ओर से आयोजित चतुर्थ होली मिलन एवं सम्मान समारोह में गुरुवार की रात खूब रंग गुलाल उड़े। देर शाम राधे श्याम पैलेस में किए गए आयोजन के दौरान राधा कृष्ण की फूलों वाली होली से परिसर महंकने लगा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। राधा कृष्ण फूलों की होली व सर्ववैश्य समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई महत्वपूर्ण लोगों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी ने कहा कि होली मिलन आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्यौहार है। सर्ववैश्य समाज को एक सूत्र में पिरोने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि गाजीपुर विधायक जय किशन साहू ने कहा कि सभी वैश्य समाज को रोटी बेटी का संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.