हाथरस, मार्च 6 -- बुधवार को जिले में शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का पर्व मनाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी सतर्कता बरतते हुए दिखाई दिए। वहीं गुरुवार के दिन पुलिस कर्मियों ने थानों व पुलिस लाइन में फिल्मी गीतों पर ने नृत्य कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुलाल लगाकर होली के पर्व की बधाई दी। वहीं लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। होली के पर्व पर कोई अप्रिय घटना न हो,इसके लिए होली के पर्व को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए थे। बुधवार को होली के पर्व पर पूरे दिन गश्त करते हुए पुलिस कर्मी दिखाई दिए। जहां से जो भी सूचना मिली तो पुलिस कर्मी वहां मौके पर पहुंच गए। बुधवार को लोगों की होली हो जाने के बाद गुरुवार को पुलिस की होली थी। सुबह से ही पुलिस लाइन पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा,एएसपी रामानंद कुशवाह सहित सीओ आदि के रंग...