बागपत, मार्च 5 -- बागपत। दुल्हैंडी पर हुरियारों ने जिलेभर में खूब धमाल मचाया। गांवों से लेकर शहरी क्षेत्र में रंग, अबीर, गुलाल की जमकर बौछार हुई। महिला व बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी जमकर होली खेली। यहां तक कि कई लोगों ने होली खेलकर गिले-शिकवे तक भुला दिए। बुधवार की सुबह से ही दुल्हैड़ी पर्व का उल्लास शुरू हो गया था। बच्चे और युवा टोलियां बनाकर यहां-वहां घूमते हुए लोगों को रंगों में सराबोर कर रहे थे। जगह-जगह साउंड सिस्टम पर डांस की मस्ती भी चल रही थी। बागपत शहर में ठाकुरद्वारा, भजन विहार, राष्ट, वंदना चौक, चमरावल रोड, सोनीपत बस स्टैंड, मेरठ रोड पर मुन्नालाल एन्क्लेव, न्यू कालोनी, चौहान एन्क्लेव , सिसाना रोड, आर्य नगर सहित शहर के हर गली-मुहल्ला होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आ रहा था। होली खेले रघुबीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.