नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने जब से सत्ता की बागडोर संभाली है, तब से एक बार भी वह सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। इस वजह से कई तरह की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं लेकिन ईरानी राजनयिक ने साफ कर दिया है कि मोजतबा खामेनेई स्वस्थ हैं और हर जरूरी कामकाज निपटा रहे हैं। NDTV से बातचीत में ईरान के वरिष्ठ राजनयिक अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि पिछले ही हफ्ते खामेनेई ने देश के राष्ट्रपति के साथ 7 घंटे की लंबी मैराथन बैठक की थी। इस दावे के साथ ही उन्होंने सर्वोच्च नेता की सेहत को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है। दरअसल, जब जुलाई में उनके पिता और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई का अंतिम संस्कार हो रहा था, तब भी ऐसी खबरें आईं थीं कि मोजतबा उसमें शामिल नहीं हुए। तब उनकी सेह...