पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। सांसद पप्पू यादव अपने क्षेत्र में जहां काफी सक्रिय माने जाते हैं तो वहीं वो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। अब पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो उनकी राजनीति या फिर किसी मुद्दे पर उनके बेबाक अंदाज या बोल का नहीं है बल्कि यह वीडियो है उनके संगीत से जुड़ाव का। दरअसल सांसद पप्पू यादव का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो हारमोनियम बजाते नजर आ रहे हैं। पप्पू यादव के साथ कई लोग मौजूद हैं और वो हारमोनियम पर सुर और तान छेड़ रहे हैं। पप्पू यादव ने हारमोनियम बजाने का यह वीडियो अपने फेसबुक फेज पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा, 'यह तान सेवा की है, संवेदना की है और इंसान...