लखनऊ, दिसम्बर 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विधान परिषद में शुक्रवार को दोपहर बाद माहौल उस समय गर्मा उठा, जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के बीच एक सवाल के जवाब को लेकर बहस हो गई। मामला सिद्धार्थनगर में स्थापित नलकूपों के संचालन से जुड़े त्रिपाठी के सवाल के जवाब से जुड़ा था। सरकार के जवाब से जब ध्रुवकुमार त्रिपाठी संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने नलकूपों के संचालन को लेकर टिप्पणी की। इस पर जलशक्ति मंत्री ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि हम चुनौती देते हैं कि यदि 410 में से पांच खराब नलकूपों की लिस्ट दे दें। नहीं तो आप इस्तीफा देना या हम देंगे। इस पर भाजपा के सदस्य विजय बहादुर पाठक ने भी व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए ध्रुव कुमार त्रिपाठी की टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई। अंतत: अधिष्ठाता डा. महेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.