हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 25 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी सफलता के शीर्ष पर पहुंची। ऐसे तो उन्होंने लगभग सात वर्ष तक पार्टी की कमान संभाली, लेकिन पूरी पार्टी स्थापना के समय से ही उनके इर्द-गिर्द घूमती रही है। नीतीश कुमार पहली बार 10 अप्रैल 2016 को और फिर 29 दिसंबर 2023 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अब वे चौथी बार इस पद को संभालने जा रहे हैं। वर्ष 2003 में समता पार्टी के विलय के बाद जदयू का नये स्वरूप में गठन हुआ। उसके बाद सबसे पहले शरद यादव को पार्टी की कमान मिली। हालांकि तब भी पार्टी की राजनीति के केन्द्र में नीतीश कुमार ही थे। लगभग 12 वर्षों तक शरद यादव ने पार्टी की कमान संभाली और फिर 2016 में पहली बार नीतीश कुमार को पार्टी का नेतृत्व सौंपा गया। यह भी पढ़ें- बिहार में...