जब सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था लिपलॉक सीन, कहा- हम हिंसा दिखाने की अनुमति दे सकते हैं
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर हो रहे विवादों के बीच लीजेंडरी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा है कि सेंसर बोर्ड के फैसलों पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी फिल्मों से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे सेंसर बोर्ड ने साल 1987 में आई उनकी फिल्म 'डकैत' में एक किसिंग सीन पर आपत्ति जताई थी, जबकि ज्यादातर वॉयलेंट (हिंसक) सीन रखने की आजादी दे दी थी। एक्ट्रेस ने अप्रत्यक्ष रूप से 'सतलुज' का सपोर्ट करते हुए कहा कि तब उनसे सेंसर बोर्ड ने कहा था कि हम आपको कुछ हिंसा दिखाने की परमिशन दे देंगे, लेकिन यह किसिंग सीन हटाना पड़ेगा।सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था लिपलॉक मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया, "डकैत बहुत दमदार फिल्म थी। आपको पता है राहुल रवैल ने इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से किस तरह पास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.