जब समय रैना की अटक गईं सांसें, कंटेस्टेंट ने दिया जोर का झटका, लगा फिर हो जाएगा कांड!
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का हालिया एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कौस्तुभ अग्रवाल, भुवन बाम और मुकेश छाबड़ा जैसे सेलेब्रिटीज से सजा पैनल और एपिसोड में आए एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने शो में चार चांद लगा दिए। समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर मुकेश छाबड़ा तक को जमकर रोस्ट किया, लेकिन उस वक्त उनके दिल की धड़कनें बढ़ गईं, जब एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से समय तकरीबन अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए। इस कंटेस्टेंट ने समय रैना को करीब-करीब एक छोटा सा हार्ट अटैक दे दिया था।IGL के हालिया एपिसोड में क्या हुआ? 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आखिरी एपिसोड में प्रतीक भारद्वाज नाम का एक कंटेस्टेंट आया। अमिताभ बच्चन वाले लुक में यह कंटेस्टेंट बिग बी की मिमिक्री तो ठीक-ठाक कर रहा था, लेकिन उनकी हाजिर-जवाबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.