नई दिल्ली, फरवरी 5 -- राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया है। इसके बाद पीएम मोदी ने सभी विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की नेहरू से लेकर इंदिरा सरकार पर देश को पीछे ले जाने का आरोप लगाया। इसी दौरान पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का भी जिक्र किया। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अपनी व्यथा सुनाते हुए रो पड़े थे, लेकिन कांग्रेस सरकार को जरा भी फर्क नहीं पड़ा। यूपी में दिमागी बुखार से हर साल बच्चे मरते थे, हमारी सरकार ने उनके लिए अब सुविधाएं की हैं। भाजपा सरकार ने इन सभी बीमारियों से लोगों को मुक्ति दिलाई है। राज्य सभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने...