नई दिल्ली, मई 9 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को सिर्फ उनके अभिनय की वजह से नहीं बल्कि उनके बर्ताव और प्रोफेशनलिज्म की वजह से भी इंडस्ट्री में सराहा जाता है। एक हालिया पॉडकास्ट में प्रोड्यूसर्स ने अलग-अलग सेलेब्रिटीज के साथ काम करने का अपना तजुर्बा साझा किया और इस दौरान शाहरुख खान की जमकर तारीफ हुई। प्रोड्यूसर्स ने इस दौरान यह भी बताया कि कैसे कुछ एक्टर्स के नखरे और उनका समय पर सेट पर न आना बहुत परेशान करने वाला होता है। प्रोड्यूसर्स ने इस दौरान अन्य एक्टर्स के बारे में भी बात की, लेकिन शाहरुख खान के प्रोफेशनलिज्म पर लगभग सभी सहमत नजर आए।जी का जंजाल बन जाते हैं स्टार्स के नखरे एक फिल्ममेकर ने नाम लिए बगैर कहा कि इंडस्ट्री में 2-3 लोग ऐसे हैं जिनके साथ काम करना बहुत पेनफुल (तकलीफदेह) होता है। उन्होंने एक पावर कपल का भी जिक्र किया जिसके स...